
उत्तराखंड राज्य में परिवहन निगम द्वारा नई पहल की गई है। राज्य में रोडवेज की बसें अब नेपालगंज और महेंद्र नगर तक चलेगी तथा किराया तय करने के लिए बातचीत शुरू कर दी गई है। परिवहन निगम नेपाल में नेपालगंज और महेंद्र नगर तक साधारण बस सेवा के संचालन की तैयारी कर रहा है इसके तहत नेपाल के बस ऑपरेटरों के साथ किराए पर बातचीत की गई है और किराया तय होने के बाद बसों का संचालन शुरू होगा। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के निर्देश पर साधारण श्रेणी के बसों का संचालन शुरू करने की योजना है जिससे लोगों को सस्ती और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सके और अब नेपाल के ऑपरेटरो से साधारण बसों के संचालन व किराए को लेकर बातचीत शुरू कर दी गई है।
Advertisements



