
उत्तराखंड राज्य के रुद्रपुर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां आरटीओ के बाहर दो कारों में फर्जीवाड़े का दफ्तर चल रहा था इस मामले में पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरटीओ कार्यालय में वाहन संबंधी काम करने के नाम पर वाहन स्वामियों से सरकारी शुल्क से अधिक रकम वसूलने वाले दो आरोपियों को एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ने आरटीओ कार्यालय के बाहर दो निजी वाहनों को ही अपना दफ्तर बना रखा था। लैपटॉप और प्रिंटर की मदद से वाहन संबंधित दस्तावेज तैयार करने का काम चल रहा था और आरोपियों के कब्जे से 75 आरसी, 7 ड्राइविंग लाइसेंस और 19 फॉर्म- 30 समेत बड़ी संख्या में दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस द्वारा यह कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान प्रवीण बाछाड़ निवासी चांदीपुर विजयपुर और पंकज कांति निवासी ट्रांजिट कैंप के रूप में हुई है तथा तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से वाहन संबंधी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी मिले हैं।



