
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, परिसर अल्मोड़ा के कम्प्यूटर विज्ञान विभाग में दिनांक 25 नवम्बर 2026 (बुधवार) को दो शोधार्थियों आशीष आर्या एवं ज्योति हरबोला की शोध उपाधि समिति (Research Degree Committee – RDC) की बैठक तथा कम्प्यूटर विज्ञान विभाग के अंतर्गत विभिन्न पाठ्यक्रमों से संबंधित बोर्ड ऑफ स्टडीज़ (Board of Studies – BoS) की बैठक आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ० पारुल सक्सेना द्वारा किया गया। RDC की बैठक में दोनों शोधार्थियों के शोध कार्यों से संबंधित विभिन्न अकादमिक एवं शोधगत पहलुओं पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।उक्त बैठक में संकायाध्यक्ष विज्ञान प्रो० जी०सी० शाह की गरिमामयी उपस्थिति रही। एवं बाह्य विशेषज्ञ प्रो० डी० के० लोबियाल, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से एवं प्रो० एस० डी० सामंत रे, जी०बी० पंत विश्वविद्यालय, पंतनगर ने ऑनलाइन माध्यम से एवं प्रो० आर०के० श्रीवास्तव, शकुंतला मिश्रा रिहैबिलिटेशन विश्वविद्यालय,लखनऊ से भौतिक रूप में उपस्थित रहे एवं अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं अकादमिक विचार प्रस्तुत किए। इसके अतिरिक्त, बोर्ड ऑफ स्टडीज़ (BoS) की बैठक में एमसीए (MCA) पाठ्यक्रम के प्रस्ताव (Proposal) पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। साथ ही शैक्षणिक सत्र 2027–28 से बीसीए (BCA) पाठ्यक्रम के प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के शुल्क में Industry Interfacing Workshop/Seminar/Training Programme मद के अंतर्गत ₹1,500/- (रुपये एक हजार पाँच सौ मात्र) की वृद्धि किए जाने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। बैठक में विचार-विमर्श के उपरांत उक्त शुल्क वृद्धि को आगामी शैक्षणिक सत्र 2027–28 से प्रभावी किए जाने पर प्रस्ताव को संस्तुति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त एल०एस०एम० परिसर, पिथौरागढ़ के बीसीए के परिसर विभागाध्यक्ष डॉ० संतोष कुमार एवं कम्प्यूटर विज्ञान विभाग, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, परिसर अल्मोड़ा के प्राध्यापक डॉ० मनोज कुमार बिष्ट, डॉ० सुशील चंद्र भट्ट, डॉ० सुमित खुल्बे, डॉ० अनामिका पंत, डॉ० अर्पिता जोशी, डॉ० पारस नेगी, ई० रवीन्द्र नाथ पाठक, तनुश्री ढौंढियाल, अनूप सिंह बिष्ट, कमल जोशी एवं नंदन सिंह कनवाल उपस्थित रहे। बैठक में शोधार्थियों के साथ-साथ स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भी प्रतिभाग किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य शोध कार्यों की अकादमिक गुणवत्ता को प्रोत्साहित करना, उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रमों को वर्तमान औद्योगिक एवं तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करना तथा विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान, प्रशिक्षण एवं उद्योग जगत से जुड़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में सार्थक पहल करना रहा। बैठक का समापन सकारात्मक अकादमिक चर्चा एवं महत्वपूर्ण सुझावों के साथ हुआ।



