
अल्मोड़ा। जिले में एसओजी द्वारा दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। भत्रौजखान पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में गांजा तस्कर के आरोप में दोनों को गिरफ्तार किया गया है दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उनकी कार को सीज कर दिया गया है। एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देश पर भत्रौजखान एसओ अवनीश कुमार और एसओजी प्रभारी सुनील धानिक ने टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया और इस दौरान वाहनों की तलाशी ली तथा पिथौरागढ़ नंबर की कार में दो लोग आते दिखाई दिए पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम बिल्ला सिंह निवासी रामपुर यूपी और आशीष सिंह निवासी पौड़ी गढ़वाल बताया। तलाशी लेने पर कार से तीन कट्टों में 25.920 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ तथा पुलिस द्वारा दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और एसएसपी ने टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा भी की है।



