अल्मोड़ा:- दिल्ली के पर्यटक की कसार देवी के होमस्टे में संदिग्ध मौत….. पढ़े पूरी खबर

अल्मोड़ा। जिले के कसार देवी में स्थित होमस्टे में दिल्ली के पर्यटक की संदिग्ध मौत हुई है जिससे कि पर्यटक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कसार देवी स्थित होमस्टे के कमरे में शुक्रवार सुबह पर्यटक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर दिया जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम किया गया। जानकारी के मुताबिक मटीना निवासी मयंक कार्की के कसार देवी स्थित शारदा होमस्टे में दिल्ली निवासी संजय तालुकदार उम्र 39 वर्ष का शव मिला है वह 10 अक्टूबर को एक माह के प्रवास के लिए यहां आया था और होम स्टे संचालक के अनुसार यहां आने पर उनका स्वास्थ्य सामान्य था लेकिन बृहस्पतिवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ गई और शुक्रवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकले तो जांच की गई जिसके बाद वह अंदर मृत अवस्था में पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद कमरे को सील कर दिया तथा मृतक को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका पोस्टमार्टम हुआ तथा इस मामले में अब पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

Advertisements

Leave a Reply