
बागेश्वर । भारत सरकार की नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (NAPS) के अंतर्गत जनपद बागेश्वर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), कांडा में 26 नवंबर 2026 को प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले (PMNAM) का आयोजन किया जाएगा। जिसमें निजी एवं सरकारी क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों, जिनमें टाटा मोटर्स, एलाइड रिसोर्सेज, ल्यूमिनस, यूपीईसीएल सहित अन्य कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।
मेले में जनपद के 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण तथा प्रशिक्षणरत अभ्यर्थी प्रतिभाग कर अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। नोडल प्रधानाचार्य आईटीआई कांडा विनोद कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 26 नवंबर 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कांडा में उपस्थित होकर अथवा जारी क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।



