Uttarakhand:- सरकार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी…. उत्तराखंड में इबोला को लेकर सतर्क हुआ प्रशासन

उत्तराखंड राज्य में इबोला वायरस को लेकर सरकार द्वारा एडवाइजरी जारी कर दी गई है। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक आफ कांगो और कुछ अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और इसी बीच उत्तराखंड राज्य में भी सरकार द्वारा इसे लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। इन अफ्रीकी देशों से आने वाले 55 पर्यटकों की निगरानी भी शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग में विमान पत्तन प्राधिकरण को आने वाले अन्य पर्यटकों की जानकारी ससमय उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक अलग-अलग देशों में अब तक हजारों लोग इबोला वायरस से प्रभावित हो चुके हैं और मौत का आंकड़ा भी इस वायरस का चौंकाने वाला है। भारत सरकार भी इसे लेकर अलर्ट हो गई है और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अक्टूबर महीने में सभी राज्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग भी की गई थी। इस दौरान सभी राज्यों की समीक्षा की गई इसके बाद उत्तराखंड राज्य में भी सरकार द्वारा इस वाइरस को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी गई है।

Advertisements

Leave a Reply