Uttarakhand:- पर्यटक चीला और मोतीचूर रेंज में कर पाएंगे जंगल सफारी…. खुले राजाजी टाइगर रिजर्व के गेट

उत्तराखंड राज्य में राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल के गेट एक बार फिर पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं। पर्यटक चीला, मोतीचूर ,रानीपुर और चिल्लावाली रेंज में सफारी कर पाएंगे। इन क्षेत्रों में सफारी करने के लिए पर्यटकों का इंतजार खत्म हो गया है, पार्क प्रशासन की ओर से सफारी मार्गों की मरम्मत ,रास्तों को दुरुस्त करने और पर्यटकों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है तथा राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल के गेट एक बार फिर पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए पार्क प्रशासन की ओर से ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग की व्यवस्था की गई है गेट खुलते ही पहले दिन बड़ी संख्या में पर्यटक जंगल सफारी के लिए पहुंचे। दरअसल हर साल मानसून के दौरान वन्यजीवों की सुरक्षा और जंगल के प्राकृतिक वातावरण को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पर्यटक रेंज को बंद कर दिया जाता है और करीब 5 महीने की बंदी के बाद 15 नवंबर को नए पर्यटन सत्र का आगाज हो गया है।

Advertisements

Leave a Reply