
उत्तराखंड राज्य के ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में मानव- वन्यजीव संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है एक ऐसी ही खबर कोटद्वार से आ रही है जहां दुगड्डा विकासखंड के घाड़ क्षेत्र में चरेख गांव में भालुओं के हमले के दौरान एक महिला की मौत हो गई महिला गांव के पास अन्य महिलाओं के साथ घास काटने गई थी और तभी अचानक दो भालुओं ने उस पर हमला कर दिया जिससे कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया मगर रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। मृतक महिला की पहचान अंजना देवी उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम चरेख के रूप में हुई है जो कि आज शनिवार को गांव से करीब 200 मीटर दूरी पर घास काट रही थी इसी दौरान अचानक दो भालू वहां पहुंच गए और महिला पर हमला कर दिया जिससे महिला बुरी तरह जख्मी हो गई और इस घटना के बाद ग्रामीणों में अफरा- तफरी मच गई। ग्रामीण घायल महिला को कोटद्वार अस्पताल लेकर गए मगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई, इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।



