
उत्तराखंड राज्य में नंदा गौरा योजना के लिए 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुचाने और उनके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न करने के निर्देश दिए। उन्होंने एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025 – 26 और 26- 27 के लाभार्थियों, उनके स्वरोजगार कार्यों की प्रगति और लंबित आवेदनों की समीक्षा की और उन्होंने कहा कि सभी पात्र आवेदकों के आवेदनों को जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा , इसके साथ ही उन्होंने एक और महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में जल्द ही मुख्यमंत्री बाल समृद्धि योजना शुरू की जाएगी इसके लिए विभागीय प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है जो कि फिलहाल वित्त विभाग के स्तर पर लंबित है और जल्द ही इस प्रस्ताव को कैबिनेट में लाया जाएगा। उन्होंने राज्य में पात्र बालिकाओं से अपील की है कि वह 30 नवंबर तक अनिवार्य रूप से नंदा गौरा योजना के लिए आवेदन करें ताकि कोई भी पात्र बेटी इस योजना के लाभ से वंचित न रहे।



