अल्मोड़ा:- खाई में गिरी बोलेरो…. मां- बेटी समेत तीन की मौत

अल्मोड़ा। जिले में एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां सड़क हादसे में मां- बेटी समेत 3 की मौत हो गई सेराघाट- पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर बुधवार रात हादसे के दौरान मां बेटी समेत तीन की मौत हो गई और उनके शव रात भर पड़े रहे तथा इस घटना की सूचना सुबह मिली। मां- बेटी और वाहन चालक की मौत हो गई और यह तीनों हरड़ा गांव के निवासी थे। अल्मोड़ा के सेराघाट- पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर बुधवार देर रात एक बोलेरो मैक्स अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी इस हादसे में तीनों की मौत हो गई। जानकारी की मुताबिक मां- बेटी भाई दूज मनाने के लिए पिथौरागढ़ गए थे और बुधवार देर रात दोनों बोलेरो से वापस गांव लौट रही थी तभी यह हादसा हो गया और रात को हादसे की जानकारी किसी को नहीं मिली। गुरुवार सुबह राहगीरों ने सड़क के नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त वाहन देखा तो पुलिस को सूचना दी जिसके बाद सुबह 9:00 बजे पुलिस मौके पर रेस्क्यू अभियान के लिए पहुंची जिसके बाद खाई से तीनों शवो को बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।

Advertisements

Leave a Reply