Uttarakhand:- 16 से शुरू होगी स्व गणना…..घर बैठे दर्ज कर पाएंगे पूरा ब्योरा

उत्तराखंड राज्य में 16 नवंबर से स्व गणना शुरू हो जाएगी। जनगणना की प्रक्रिया में इस बार नागरिकों को खुद अपने परिवार की जानकारी दर्ज कराने का मौका मिलेगा इसके लिए प्रशासन द्वारा तारीख तय कर दी गई है और स्व गणना पूरी होने के बाद दिसंबर में कर्मचारी घर-घर पहुंचकर विवरण जुटाएंगे। जनगणना 2027 की तैयारी के तहत कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व गणना की व्यवस्था रहेगी इस दौरान आम नागरिक अपनी और अपने परिवार संबंधित आवश्यक जानकारियां जनगणना प्रक्रिया के तहत दर्ज कराएंगे और इसके बाद 1 दिसंबर से 4 जनवरी 2027 तक जनगणना कार्मिक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य संपन्न करेंगे।

Advertisements

Leave a Reply