
उत्तराखंड राज्य के काशीपुर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां 8 साल की मासूम बच्ची को पटाखों का लाल क लालच देकर उसके साथ युवक ने हैवानियत की। 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और इस घटना के बाद क्षेत्र में काफी आक्रोश भी है। काशीपुर के आईटीआई क्षेत्र में 10 नवंबर की शाम युवक ने बच्ची को पटाखे दिलाने का लालच दिया और उसके बाद शुगर मिल की दीवार के पास झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने घर पहुंच कर परिजनों को रोते हुए यह बात बताई इसके बाद पिता ने पुलिस में तहरीर दी और पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली में पीड़िता के पिता ने तहरीर देते हुए बताया कि नीरज नाम के युवक ने उनकी बच्ची को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया तथा अब पुलिस इस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।



