
अल्मोड़ा। जिले में राज्य आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर 26वें राज्योत्सव के तहत बीते सोमवार को अल्मोड़ा जिले में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए और इसी दौरान मल्ला महल में आयोजित मुख्य समारोह में राज्य आंदोलनकारियों को फूल माला पहनकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। प्रदेश के विकास कार्यों पर आधारित पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व विकास की ऊंची उड़ान” का विमोचन भी सूचना विभाग की ओर से किया गया। समारोह में उपस्थित लोगों को पुस्तिका भी वितरित की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं और राज्य आंदोलनकारियों ने राज्य आंदोलन से जुड़ी यादें तथा अनुभव साझा किए और राज्य निर्माण के लिए किए गए संघर्ष तथा बलिदान को याद किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए और कार्यक्रम की शुरुआत सुबह विद्यालयी बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकालकर की गई जिसके बाद जनरल बीसी जोशी शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उसके बाद मल्ला महल में समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान मल्ला महल में मेयर अजय वर्मा, जिलाधिकारी अंशुल सिंह ,दायित्वधारी कुंदन सिंह लटवाल और गोविंद पिलख्वाल ,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा और रघुनाथ सिंह चौहान ,बिट्टू कर्नाटक आदि लोग उपस्थित रहे।



