Uttarakhand:- शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में शीतकाल के लिए गंगोत्री धाम के कपाट आज बंद कर दिए गए हैं चार धाम यात्रा अपने समापन की ओर है और ऐसे में आज 10 नवंबर को दोपहर 12:05 पर वैदिक मंत्रोच्चार और विधि विधान के साथ 6 माह के लिए गंगोत्री धाम के कपाट बंद हो चुके हैं। शीतकाल प्रवास के लिए मुखबा की ओर मां गंगा के डोली रवाना हो चुकी है और अब मुखबा में शीतकाल के दौरान मां गंगा की पूजा अर्चना होगी। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आज मंगलवार को अन्नकूट पर्व एवं गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12:05 पर बंद किए गए। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की भोग मूर्ति उत्सव डोली में विराजमान होकर सेना के बैंड और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों के बीच अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए रवाना हुई।

Advertisements

Leave a Reply