
उत्तराखंड राज्य के देहरादून में दिवाली के बाद हवा काफी बिगड़ चुकी है दीपावली पर खूब आतिशबाजी और पटाखे फोड़ने के बाद दून की आबोहवा पर बुरा असर पड़ा है। इस साल भी बीते साल की तुलना में वायु प्रदूषण अधिक दर्ज किया गया है। पिछले साल 20 अक्टूबर को दीपावली के दिन घंटाघर क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक 254 तक पहुंच गया था जबकि इस बार हवा की हालत और ज्यादा खराब हो गई और एक्यूआई 271 रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों तथा साथ संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को काफी अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से एक्यूआई की 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है ऐसे में दीपावली के बाद देहरादून की आबोहवा काफी खराब हो गई। त्यौहार नजदीक आते ही हवा भी खराब होने लगती है और दीपावली पर काफी अधिक आतिशबाजी के बाद देहरादून की हवा से बच्चों ,बुजुर्गों और सांस संबंधित समस्याओं से जूझ रहे लोगों को काफी मुश्किल हो रही है।



