Uttarakhand:- अब जेल में ही मनेगी दिवाली….. झांसी से गिरफ्तार हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू

बीते 25 दिनों से दबिश देने के बाद आखिरकार पुलिस को गिरधारी लाल साहू को पकड़ने में सफलता मिल गई है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति की गिरफ्तारी के लिए बीते 25 दिनों से पुलिस दबिश दे रही थी और आखिरकार साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी देहात जया बलोनी की अध्यक्षता में बनी एसआईटी इस मामले में विवेचना कर रही है और पुलिस ने झांसी से साहू को गिरफ्तार किया है। साहू की दिवाली अब जेल में ही मनेगी और उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश के बरेली तथा उत्तराखंड में करीब 50 मुकदमे दर्ज हैं तथा पिछले 25 दिनों से पुलिस लगातार साहू की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी आखिरकार उन्हें अब सफलता मिल ही गई है।

Advertisements

Leave a Reply