
बागेश्वर। जिले से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां कांडा रोड क्षेत्र में एक नवजात का शव बरामद हुआ है। कांडा रोड स्थित मीट बाजार के समीप भागीरथी गधेरे से शव मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई और जानकारी के मुताबिक नगर पालिका के पर्यावरण मित्र सुबह क्षेत्र में सफाई कर रहे थे इसी दौरान उनकी नजर गधेरे में पड़े नवजात के शव पर पड़ी। पर्यावरण मित्रों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय लोगों और कोतवाली पुलिस को दी सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और जिला अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार शव पुरुष नवजात का है। प्रथम दृष्टया देखने पर नवजात के मृत पैदा होने के लक्षण प्रतीत हो रहे हैं हालांकि मामले में जांच चल रही है और आगे सीसीटीवी कैमरो तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ कर पुलिस सुराग जुटा रही है।



