
देहरादून| केंद्र कि मोदी सरकार को निशाना बनाते हुए कांग्रेस ने सेना और सैनिकों की उपेक्षा का मुद्दा उछाला| कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार और भाजपा ने सेना और सैनिकों के हितों पर कुठाराघात किया है| वन रैंक वन पेंशन का हक 30 से 40 प्रतिशत सैनिकों से छीन लिया गया है|
सैन्य बहुल उत्तराखंड में पांचवीं विधानसभा के लिए 14 फरवरी को चुनाव का ऐलान हुआ है| कांग्रेस ने चुनाव के मौके पर सैनिक बहुल राज्य में मोदी सरकार को उसके फैसलों को लेकर घेरने भी ने की कोशिश की| इस सिलसिले में शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार और भाजपा एक तरफ तो सेना की कुर्बानी और शौर्य का इस्तेमाल अपने राजनीतिक स्वार्थो की पूर्ति के लिए करते हैं वहीं दूसरी ओर से सेना और सैनिकों की आवश्यकता से मुंह चुराया जा रहा है| कहा कि केंद्र सरकार के अतिरिक्त सचिव को 6 हजार दिव्यांगता पेंशन मिलती है| जबकि सेना के लेफ्टिनेंट जनरल को यही पेंसिल सिर्फ 27 हजार मिलती है| हार्डशिफ्ट अलाउंस में भी सैनिकों व सिविल कार्मिकों में भेदभाव किया गया है| एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी सेना का अपमान नहीं किया| यदि थल सेना अध्यक्ष रहते हुए जनरल बिपिन रावत के विरुद्ध किसी ने अमर्यादित टिप्पणी की है तो पार्टी उसके लिए खेद जताती है|
