
उत्तराखंड राज्य में गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम समाप्त हो चुका है अपने कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने काफी बातें कहीं। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के समारोह में शामिल होने के लिए वह देहरादून पहुंचे और उनके आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा के अन्य नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया, इसके बाद उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 31 मार्च 2029 तक देश को नशा मुक्त कर दिया जाएगा इस दिशा में उत्तराखंड पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड कई प्रकार की आपदाओं से जूझता है लेकिन उत्तराखंड का जवान चाहे वह किसी भी रूप में हो जंगल की आग से लेकर जल प्रलय तक का सामना उत्तराखंड पुलिस ने किया है। पहाड़ पर आपदा के समय या तो आइटीबीपी का जवान होता है या उत्तराखंड पुलिस का। उत्तराखंड पुलिस ने नई न्याय संहिता को शामिल करने में देश में सबसे ज्यादा परिश्रम किया है इस तरह उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा उत्तराखंड को देश की सांस्कृतिक राजधानी बनाना चाहती हैं इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो मुस्लिम यूनिवर्सिटी की वकालत करेगी और भाजपा सरकार अवैध मदरसों को हटाने का काम कर रही है इसके साथ ही उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क करने और आगामी विधानसभा चुनाव में 65 पार का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ने का आवाहन भी किया।





