अल्मोड़ा:- जिले में इस दिन आयोजित होगी लोक अदालत…. पढ़े पूरी खबर

अल्मोड़ा। जिले में 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से यह आयोजन किया जाएगा लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों का निस्तारण आपसी सहमति और राजीनामे से किया जाएगा। लोगों से अपने लंबित मुकदमों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित कराकर इसका लाभ उठाने के अपील की है। प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज अनामिका सिंह के अनुसार राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी मामले, समझौता योग्य आपराधिक मामले, एनआई एक्ट की धारा 138 के तहत मामले और धन वसूली से संबंधित विवादों का निस्तारण किया जाएगा । इसके अलावा मोटर दुर्घटना दावा मामले, श्रम विभाग, भरण पोषण, वैवाहिक, पारिवारिक विवाद भी इसमें शामिल किए जाएंगे। बिजली- पानी बिल समेत अन्य विवादो का निस्तारण भी किया जाएगा।

Advertisements

Leave a Reply