
उत्तराखंड राज्य के कोटद्वार से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां कोटद्वार का फायर अधिकारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने होटल की एनओसी जारी करने के लिए ₹20000 की रिश्वत मांगी थी जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। होटल की फायर एनओसी जारी करने के एवज में रकम मांगने के आरोप में अग्निशमन अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है और गिरफ्तारी के बाद अधिकारी के घर तथा कार्यालय में भी तलाशी ली गई। विजिलेंस ने रिश्वत लेते हुए अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है अधिकारी पर एक होटल की फायर एनओसी जारी करने की एवज में ₹20000 रिश्वत मांगने का आरोप है और टीम द्वारा आज बुधवार को यह कार्यवाही की गई। शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने योजना बनाई और अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ने के लिए जाल बिछाया और रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।





