
अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय मासी में दिनांक 2 एवं 3 नवंबर को वार्षिक क्रीड़ा का दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के संरक्षक प्राचार्य प्रोफेसर अखिलेश कुमार शुक्ल द्वारा की गई। मंच का संचालन क्रीड़ा प्रभारी डॉ पूरन राम द्वारा किया गया।
खेल प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, रिले रेस, भाला फेंक, चक्का फेंक लंबी कूद, केरम कुर्सी इत्यादिक खेलों का आयोजन किया गया। इन खेल प्रतियोगिताओं में छात्रों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर डॉ संजय कांडपाल, डॉ अनुराधा, डॉ राकेश कुमार, डा निशा, डॉ पुष्कर कांडपाल, गीता तिवारी, मनोज सिंह, सुरेंद्र कुमार, श पूरन सिंह एवं महाविद्याल के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
Advertisements





