Uttarakhand:- केदारताल रेस्क्यू अभियान के दौरान मिले चार शव…. अन्य की जारी है तलाश

उत्तरकाशी केदारताल में लापता ट्रैकर्स और गाइड की तलाश के दौरान चार शव बरामद हुए हैं। केदारताल रेस्क्यू अभियान के दौरान 4 शव मिले जिन्हें हेलीकॉप्टर से मातली लाया गया। आज बुधवार को दो शव और बरामद कर लिए गए हैं तथा बीते मंगलवार को भी सर्च अभियान के दौरान एक महिला और पुरुष का शव बरामद किया गया था। केदारताल से कुल मिलाकर 4 शव बरामद कर दिए गए हैं। फिलहाल अन्य चार लोगों की तलाश की जा रही है और इसमें एसडीआरएफ तथा निम की टीमें जुटी हुई है। 27 अक्टूबर को 7 ट्रैकर्स और 6 सपोर्टिंग स्टाफ समेत कुल 13 सदस्यीय दल गंगोत्री से केदारताल ट्रैक के लिए रवाना हुआ था। मौसम खराब होने के कारण दल निर्धारित समय पर वापस नहीं लौट सका जिसके बाद प्रशासन ने तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया और इस रेस्क्यू अभियान के दौरान बीते मंगलवार और आज बुधवार को मिलाकर 4 शव बरामद हो चुके हैं तथा अन्य लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी है।

Advertisements

Leave a Reply