
उत्तराखंड राज्य में कांग्रेस द्वारा कल 4 नवंबर से भूमि बचाओ अभियान शुरू किया जा रहा है और विधानसभा वार वरिष्ठ नेताओं को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। भूमि से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस विधानसभा स्तर पर पूरे प्रदेश में यह अभियान चलाने जा रही है इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपनी शुरू कर दी गई है। प्रदेश महासचिव संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी के अनुसार नैनीताल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सप्पल को नामित किया गया है और अल्मोड़ा में विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, रानीखेत में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ,हल्द्वानी में विधायक तिलक राज बेहड़ ,भीमताल में विधायक भुवन कापड़ी,आदेश चौहान, देहरादून- ऋषिकेश में पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और हरिद्वार में पूर्व सीएम हरीश रावत विधायक ममता राकेश आदि को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।





