
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड पहुंचने वाले है। 6 नवंबर को गृहमंत्री अमित शाह देहरादून पहुंचेंगे और पदयात्रा से कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। 6 नवंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड से अमित शाह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और इसी शाम को भाजपा कोर कमेटी की बैठक में भी शामिल हो सकते हैं। 6 नवंबर को पहले पुलिस लाइन के कार्यक्रम में गृहमंत्री शिरकत करेंगे इसके बाद परेड ग्राउंड में जनसभा होगी तत्पश्चात आगे के कार्यक्रम जारी किए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार इस दिन लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ के तहत परेड ग्राउंड में विशाल पदयात्रा का आयोजन भी होने जा रहा है जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री संबोधित करेंगे और इस दौरान काफी अधिक संख्या में कार्यकर्ता पहुंचने वाले हैं। भाजपा की कोर कमेटी की बैठक भी 6 नवंबर की शाम को प्रस्तावित है जिसमें गृहमंत्री शामिल हो सकते हैं ऐसे में उनके आगमन को लेकर शासन प्रशासन द्वारा जोरों शोरों से तैयारियां की जा रही है।





