
पिथौरागढ़। क्षेत्र में आज दिनांक 28 जनवरी 2022 को नगर पालिका द्वारा नगर में गंदगी के खिलाफ अभियान चलाया गया जिसमें ईओ दीपक गोस्वामी के नेतृत्व में टीम द्वारा धर्मशाला लाइन, गांधी चौक, सिल्थाम, सिमलगैर और पुराना बाजार समेत कई इलाकों में छापेमारी की गई। और इस छापेमारी के दौरान टीम ने व्यापारियों से प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल करने के लिए जुर्माना वसूला साथ ही टीम द्वारा होटलों व दुकानों में भी चेकिंग की गई तथा गंदगी मिलने पर उनसे भी टीम द्वारा जुर्माना वसूला गया टीम ने आज नगर के अलग-अलग क्षेत्रों से सफाई के संबंध में और प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल करने के लिए व्यापारियों से कुल मिलाकर ₹5850 का चालान वसूला तथा व्यापारियों और दुकानदारों को हिदायत दी कि पॉलिथीन का प्रयोग ना करें। तथा आसपास सफाई रखें। इस अभियान के दौरान टीम में मिशन मैनेजर महेंद्र बिष्ट, प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षक विकास कुमार समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।

