Uttarakhand:- क्षेत्र पंचायतो को दिवाली से पहले मुख्यमंत्री द्वारा दी गई सौगात….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा क्षेत्र पंचायतो को दिवाली से पहले सौगात दी गई है, उन्हें सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा चार बड़ी घोषणाएं की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रविवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित उत्तराखंड प्रमुख संगठन सम्मेलन – 2026 में प्रतिभाग किया इस दौरान उन्होंने क्षेत्र पंचायत को सशक्त बनाने और ब्लॉक प्रमुख एवं पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं के समाधान के लिए चार घोषणाएं की है। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र पंचायत निधि को दोबारा प्रारंभ करने, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तो में वृद्धि के लिए कार्यवाही करने, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की विकास खंड स्तरीय समिति में क्षेत्र पंचायत प्रमुख को शामिल करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों को नगरीय क्षेत्रों में सम्मिलित करने की प्रक्रिया में संबंधित ग्राम पंचायत से विचार विमर्श करने की घोषणा की है।

Advertisements

Leave a Reply