Uttarakhand:- केदारताल में जारी है लापता ट्रैकर्स और गाइड की तलाश….. हेलीकॉप्टर से हो रही रेकी

उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी में केदारताल क्षेत्र में लापता ट्रैक्टर्स और गाइड की तलाश जारी है यहां पर हेलीकॉप्टर से दो बार रेकी भी की गई है । पांच दिन पूर्व केदारताल ट्रैक पर गए पश्चिम बंगाल समेत उत्तर प्रदेश के सात ट्रैकर्स और एक गाइड ट्रैक पर भारी हिमस्खलन के कारण फंस गए और उनके साथ के तीन पोर्टर तथा एक कुक सुरक्षित वापस आ गए थे जिन्होंने गंगोत्री नेशनल पार्क के अधिकारियों को इसकी सूचना दी थी इसके बाद ट्रैकर्स और गाइड की तलाश एसडीआरएफ कर रही है वहां पर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में भारी बर्फबारी तथा प्रतिकूल मौसम के चलते तलाश में कठिनाई आ रही है और ऐसे में हेलीकॉप्टर की मदद से क्षेत्र की हवाई रेकी भी कराई गई थी। लापता लोगों की तलाश के लिए विशेष पर्वतारोहण टीम को अभियान में लगाया गया है और एसडीआरएफ की गंगोत्री टीम के जवानों ने भी केदारनाथ क्षेत्र में पहुंचकर रेकी की थी लेकिन अत्यधिक बर्फबारी तथा विषम परिस्थितियों के कारण सर्च अभियान को लगातार आगे बढ़ाना मुश्किल हो रहा है।

Advertisements

Leave a Reply