अल्मोड़ा:- मुए थाई चैंपियनशिप प्रतियोगिता में चमकी विवेकानन्द इ० का० रानीधारा अल्मोड़ा की छात्रा चाँदनी भैंसोड़ा…स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया विद्यालय का मान

जम्मू कश्मीर राज्य में 23 – 25 अक्टूबर 2026 को जम्मू यूनिवर्सिटी के स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में नार्थ मुए थाई चौंपियनशिप आयोजित हुई । चैंपियनशिप में विवेकानन्द इण्टर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा की छात्रा चाँदनी भैंसोड़ा ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया ।
मुए थाई चैंपियनशिप प्रतियोगिता प्रतियोगिता में चाँदनी के कोच यशपाल भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में आठ राज्यों के 528 खिला़ड़ियों ने प्रतिभाग किया । जिसमें चाँदनी ने अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देते हुए स्वर्ण पदक जीता ।
प्रतियोगिता से वापस लौटी चाँदनी अगले साल मेघालय में होने वाले 39वें राष्ट्रीय खेलों में मुए थाई खेल के शामिल होने पर काफी खुश दिखाई दी । चाँदनी ने मेघालय में होने वाले 39वें राष्ट्रीय खेलों के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है।
चाँदनी की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है और विद्यालय के प्रधानाचार्य आलम सिंह उनियाल सहित समस्त विद्यालय परिवार ने चाँदनी को अपनी शुभकामनाएँ दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

Advertisements

Leave a Reply