Uttarakhand:- एसटीएफ ने डार्क वेब पर बच्चों की अश्लील वीडियो भेजने के धंधे का किया भंडाफोड़…. नैनीताल निवासी किशोर गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य में एसटीएफ ने बड़ी कार्यवाही की है इंटरनेट के छिपे नेटवर्क डार्क वेब पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े वीडियो भेजने के मामले में एसटीएफ ने कार्यवाही करते हुए नैनीताल निवासी एक किशोर को पकड़ा है जिसके मोबाइल और लैपटॉप में जांच करने पर 100 वीडियो मिली हैं जिसमें से कुछ वीडियो एआई की मदद से तैयार किए गए थे। किशोर डार्क वेब से आने वाली मांग के हिसाब से वीडियो बनाकर भेजता था। आईजी एसटीएफ डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने इस कार्यवाही की जानकारी एसटीएफ मुख्यालय में दी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान वर्ष में अब तक टिपलाइन से आने वाली शिकायतों के आधार पर 150 से ज्यादा प्राथमिकियां बच्चों की अश्लील वीडियो व फोटो के संबंध में दर्ज की है और ऐसे में किशोर को नैनीताल से गिरफ्तार किया है जिसके मोबाइल से ऐसी 100 वीडियो बरामद हुई है।

Advertisements

Leave a Reply