Uttarakhand:- संपन्न हुआ विधानसभा सत्र….. अनुपूरक बजट समेत पारित हुए 10 विधेयक

उत्तराखंड राज्य में विधानसभा सत्र संपन्न हो चुका है। गैरसैंण के भराड़ीसैंण में विपक्ष के शोर शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित हुए। सत्र के दौरान भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा और नारेबाजी तथा काले झंडे और कागज फेंकने के बीच विधानसभा की कार्यवाही भी प्रभावित हुई इस दौरान 7844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट भी पारित किया गया और इसके साथ सभी 10 विधेयक पारित किए गए। सत्र के दूसरे दिन यानी कि आज कांग्रेस विधायकों ने भ्रष्टाचार समेत अन्य मुद्दों को लेकर हंगामा किया और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर भी विपक्ष ने सवाल उठाए। इस तरह विरोध और शोर शराबे के बीच उत्तराखंड राज्य के गैरसैंण स्थित भराड़ीसैण में विधानसभा का सत्र संपन्न हो चुका है।

Advertisements

Leave a Reply

Recent Posts