
उत्तराखंड राज्य के चंपावत से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां चंपावत में नेपाल सीमा पर चेकिंग के दौरान एसओजी ने एक इनामी आरोपी को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। चंपावत जिले में अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं और ऐसे में एसओजी टीम ने ₹5000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार टीम नेपाल सीमा पर चेकिंग कर रही थी इस दौरान टीम ने राहुल कुमार निवासी पंपापुर थाना बनबसा को पकड़ा तलाशी में उसके कब्जे से 18.5 ग्राम स्मैक भी बरामद की गई और आरोपी धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ अब आगे की कार्यवाही की जाएगी।
Advertisements





