गृहमंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड पुलिस को देंगे राष्ट्रपति पुलिस कलर…… तय हुआ कार्यक्रम

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून आएंगे और इस दौरान वह उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर देंगे। राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान करने का कार्यक्रम 6 नवंबर को आयोजित किया जाएगा जिसमें गृहमंत्री अमित शाह भी हिस्सा लेने के लिए आ रहे हैं। पहले इस समारोह की तिथि 9 नवंबर तय की थी लेकिन त्यौहार को देखते हुए कार्यक्रम की तारीख बदल दी गई है और अब राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान करने का कार्यक्रम 6 नवंबर को आयोजित किया जाएगा, इसी में हिस्सा लेने के लिए गृहमंत्री अमित शाह दून आ रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने उनके दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं उनके आगमन और प्रस्थान के लिए रूट निर्धारित करने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था और बैठकें भी आयोजित की जा रही है

Advertisements

Leave a Reply

Recent Posts