
उत्तराखंड राज्य के चंपावत में एसएसबी द्वारा नशीले इंजेक्शनो के साथ एक तस्कर को दबोचा गया है जो कि नेपाल में बेचने की तैयारी कर रहा था। चंपावत में शारदा बैराज के पास एसएसबी की स्पेशल पेट्रोलिंग पार्टी ने नशीले इंजेक्शनों के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है और तस्कर के पास से बरामद इंजेक्शन प्रतिबंधित पाए गए हैं। शारदा बैराज के पास एसएसबी की टीम संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी कर रही थी इस दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध पाकर उसकी तलाशी ली गई उसके पास काले रंग की पॉलिथीन में विभिन्न प्रकार के इंजेक्शन बरामद हुए, ड्रग इंस्पेक्टर से पुष्टि कराने पर इंजेक्शन प्रतिबंधित पाए गए और उनके नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने की जानकारी भी मिली जिसके बाद युवक से पूछताछ की गई और उसने इंजेक्शनों को पीलीभीत से नेपाल ले जाकर बेचने की बात बताई। एसएसबी ने पकड़े गए व्यक्ति और बरामद इंजेक्शनों को आवश्यक कार्यवाही के बाद थाना पुलिस को सौंप दिया और आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है।





