अल्मोड़ा:- कांग्रेस द्वारा कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए निकाली गई रैली

अल्मोड़ा। जिले के सोमेश्वर क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस द्वारा रैली निकाली गई। उन्होंने मंत्री के घर का घेराव किया। सोमेश्वर में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पर 210 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया और रैली निकाली, उन्होंने मंत्री के घर का घेराव किया तथा काफी नारेबाजी करते हुए मामले की जांच और जवाबदेही तय करने की मांग की है। रैली के बाद कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि मंत्री के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही करते हुए जांच की जाए और जवाबदेही भी तय की जाए। कार्यकर्ताओं ने इस पूरे प्रकरण की जांच करने और सच्चाई सामने लाने की मांग की है तथा कार्यकर्ताओं का कहना था कि भ्रष्टाचार के मामलों में पारदर्शिता जरूरी है तथा जनता को पूरे मामले की जानकारी मिलनी चाहिए।

Advertisements

Leave a Reply