Uttarakhand:- दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग ने की पहल….. तैयार होगी विशेष कार्ययोजना

उत्तराखंड राज्य में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग ने नई कार्य योजना तैयार करने की पहल की है। सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए उनके विकास के लिए शिक्षा विभाग ने यह पहल की है। अब विकासखंड स्तर पर विशेष शिक्षक विद्यार्थियों की जरूरत और क्षमताओं के अनुसार कार्य योजना तैयार करेंगे ताकि उन्हें पढ़ाई और कौशल विकास में बेहतर सहयोग मिल सके। छात्र-छात्राओं के शैक्षिक, शारीरिक और कौशल विकास को और प्रभावी बनाने के लिए विकास खंड स्तर पर विशेष शिक्षकों की भूमिका इसमें तय की गई है। गढ़वाल मंडल के अपर शिक्षा निदेशक प्रमेंद्र कुमार द्वारा इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और उप शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं तथा विशेष शिक्षक अपने विद्यालय के साथ-साथ विकासखंड के तहत आने वाले विद्यालयों में अध्यनरत विशिष्ट आवश्यकता वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों का समन्वय करेंगे और विद्यार्थियों की विशेष आवश्यकता तथा क्षमता के आधार पर उन्हें चिन्हित करते हुए विकास के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी।

Advertisements

Leave a Reply