
उत्तराखंड राज्य में आज दशहरा पर्व के अवसर पर बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय हो चुकी है विजयदशमी के पावन अवसर पर बदरीनाथ धाम के कपाट बंद करने की तिथि घोषित कर दी गई है। बद्रीनाथ के कपाट 16 नवंबर और केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज के अवसर पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे और 17 नवंबर को देव डोलिया अपने-अपने शीतकाल प्रवास स्थलों के लिए प्रस्थान करेंगी। बद्रीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9:37 पर बंद किए जाएंगे तथा केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज के अवसर पर यानी कि 11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे इसके साथ ही दोनों प्रमुख धामों की इस वर्ष की यात्रा का समापन हो जाएगा। हर साल उत्तराखंड राज्य में ना सिर्फ देश बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद यह यात्रा तय करते हैं ऐसे में अब इस भव्य यात्रा का समापन होने जा रहा है तथा इन दोनों धामों के कपाट बंद होने की तिथि भी आज घोषित हो चुकी है।





