
उत्तराखंड राज्य में मानव- वन्य जीव संघर्ष दिन- प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है दूर दराज के क्षेत्र में काफी अधिक खबरें इस संबंध में सामने आ रही है और ऐसे में शासन ने जिलों में डीएम की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय मानव- वन्य जीव संघर्ष न्यूनीकरण एवं प्रबंधन समिति बनाने के आदेश दिए हैं। जिले स्तर पर विभिन्न विभागों का सहयोग लेने का निर्णय किया गया है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय मानव- वन्य जीव संघर्ष कम करने के लिए इन समितियो को बनाने का आदेश दिया गया है। इस 14 सदस्यीय समिति में जिले के नोडल डीएफओ सचिव और अन्य डीएफओ सदस्य होंगे इसके साथ ही पुलिस, उद्यान, कृषि शिक्षा, पशुपालन, ऊर्जा निगम आदि विभाग तथा निगम अधिकारियों के साथ संवेदनशील क्षेत्रों के दो ग्राम प्रधान सदस्य होंगे। प्रमुख वन संरक्षक द्वारा अधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेजते हुए जिला स्तर पर संबंधित समिति का गठन करने के लिए कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।





