Uttarakhand:- नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

उत्तराखंड राज्य के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ ली गई है। उन्हें हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश द्वारा शपथ दिलाई गई। आज सोमवार को लोक भवन में आयोजित समारोह में उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश द्वारा नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई इससे पहले मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने राष्ट्रपति की ओर से जारी नियुक्ति अधिपत्र पढ़ा और उसके बाद नवनियुक्त राज्यपाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मूल रूप से मध्य प्रदेश के पिपरिया में जन्मे डॉ. बिसेन अब उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में कार्य करेंगे।

Advertisements

Leave a Reply