
रुद्रप्रयाग| आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रुद्रप्रयाग में भाजपा प्रत्याशी भरत चौधरी के पक्ष में प्रचार करेंगे| इसके अलावा चमोली व पौड़ी जिले के विधानसभा सीटों के 9 हजार कार्यकर्ताओं से वर्चुअल माध्यम से संवाद स्थापित करेंगे|
प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने कहा कि सुबह 11:00 बजे केंद्रीय गृहमंत्री हेलीकॉप्टर से गुलाबराय मैदान में उतरेंगे| यहां से सीधे रुद्रनाथ महादेव के दर्शन को जाएंगे| संगम बाजार से मुख्य बाजार में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में व्यापारियों व जनता से मिलकर समर्थन मांगेंगे| गुलाबराय में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात एवं बैठक कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे| इसके बाद रुद्रप्रयाग विधानसभा के साथ ही अन्य पांच विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद स्थापित करेंगे| इसके बाद महिलाओं एवं बहनों से संवाद करेंगे| इसके अलावा अनुसूचित जाति के पदाधिकारियों से संवाद करेंगे| उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री 11:00 से 4 बजे तक यह कार्यक्रम करेंगे|
