
उत्तराखंड राज्य में पुलिस द्वारा लगातार अवैध नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे में टिहरी जिले में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नशे की तस्करी रोकने के लिए पुलिस का अभियान जारी है और ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने एक युवक को 4.09 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है और इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल एक्टिवा स्कूटर भी पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है। बरामद की गई स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.22 लाख रुपए बताई गई है जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन पर नशे की तस्करी और बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है और इसी के तहत पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है और अब उसके खिलाफ आगे की कार्यवाही की जा रही है।
Advertisements





