अल्मोड़ा :- भाजपा प्रत्याशी कैलाश शर्मा ने कराया नामांकन, सबको साथ लेकर चलने का संकल्प

जिले की अल्मोड़ा 5212 मंडल विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने आज विधानसभा चुनाव 2022 हेतु अपना नामांकन दाखिल किया उन्होंने दोपहर 1:30 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल कराया जिसके बाद उन्होंने शिखर तिराहे स्थित होटल जीवन पैलेस में आयोजित एक सभा को भी संबोधित किया।

कैलाश शर्मा ने कहा कि मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं चुनाव भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता लड़ रहा है और वही चुनाव लड़ा दे रहा है और निश्चित तौर पर जीत हमारी होगी बस हमें मेहनत बरकरार रखने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि रौतेला पूर्व जिला अध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री गोविंद, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट, विभाग संयोजक भाजयुमो मनीष सिंह बिष्ट, भैंसिया छाना मंडल अध्यक्ष भाजयुमो रवि नेगी, मंडल अध्यक्ष हवालबाग प्रकाश सिंह बिष्ट, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अर्जुन बिष्ट, हवालबाग मंडल अध्यक्ष भाजयुमो राहुल बिष्ट नगर अध्यक्ष भाजपा कैलाश समेत कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।