Uttarakhand:- भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2027 के लिए तेज की तैयारियां….. सभी सीटों पर नियुक्त किए प्रभारी

उत्तराखंड राज्य में भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2027 के लिए तीव्र गति से तैयारी शुरू कर दी है पार्टी ने सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है।राज्य में संगठनात्मक रूप से मजबूती के लिए भाजपा तैयार है और पार्टी ने प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर प्रभारियो की नियुक्ति हुई है और नियुक्त किए गए सभी प्रभारी भाजपा के सक्रिय और संगठन के लिए समर्पित कार्यकर्ता हैं।
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नियुक्त प्रभारियो को विधानसभा में संगठन के कार्यों को और अधिक सक्रियता से बूथ स्तर तक बढ़ाने का कार्य भी करना है इसके साथ ही कार्यकर्ताओं में समन्वय स्थापित करने का कार्य भी यह प्रभारी करेंगे।

Advertisements

Leave a Reply