Uttarakhand:- राज्य में 16 अक्टूबर को होंगे जिला योजना समिति के चुनाव…. जारी हुई अधिसूचना

उत्तराखंड राज्य में हरिद्वार को छोड़कर बाकी सभी जिलों में अगामी 16 अक्टूबर को जिला योजना समिति के चुनाव होने जा रहे हैं जिसके लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है और इसी दिन मतगणना भी शुरू होगी। अधिसूचना के अनुसार जिला योजना समिति के सदस्यों के चुनाव हेतु 16 अक्टूबर की तिथि तय की गई है और इसी दिन 3:00 बजे से मतगणना शुरू होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है जिसके तहत आज 12 अक्टूबर को नामांकन और 14 अक्टूबर को नाम वापसी होगी और 16 अक्टूबर को चुनाव के बाद मतगणना की जाएगी। हरिद्वार को छोड़ यह चुनाव सभी जिलों में कराए जाएंगे।
प्रदेश जिला पंचायत सदस्य संगठन की ओर से काफी समय से जिला योजना समिति के चुनाव हेतु मांग की जा रही थी और इन चुनावों में देरी से पंचायत के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं इसलिए अब जल्द से जल्द यह चुनाव कराए जा रहे हैं।

Advertisements

Leave a Reply