बागेश्वर – सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

बागेश्वर । सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय भंडारीसेरा की ओर से अलकन्या आंगनबाड़ी केंद्र, कांडा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में महिलाओं के हीमोग्लोबिन एवं रक्तचाप की जांच की गई। हीमोग्लोबिन की कमी पाए जाने पर महिलाओं को आवश्यक औषधियां वितरित की गईं।
बाल विकास परियोजना कपकोट एवं कमेड़ीदेवी के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं सहित अन्य लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं तथा महिला एवं बाल पोषण से संबंधित जानकारी दी गई। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।
मंडलसेरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में विधायक सुरेश गड़िया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। क्षेत्रीय सुपरवाइजर ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई), नंदा गौरा योजना एवं मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा बच्चों को पेंसिल एवं कॉपियां वितरित कीं। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, उपजिलाधिकारी अनिल चन्याल, वार्ड सदस्य, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, महिला मोर्चा के सदस्य, लाभार्थी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Advertisements

Leave a Reply