
अल्मोड़ा। जिले में एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां फर्जी प्रमाण पत्र से शिक्षकों ने नौकरी पाई और उन्हें बर्खास्त कर दिया गया ,ऐसे तीन शिक्षकों को बर्खास्त किया गया है। फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर प्राथमिक शिक्षक के पद पर नियुक्ति पाने वाले तीन सहायक अध्यापकों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने कार्यवाही करते हुए उन्हें बर्खास्त किया है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय की ओर से 7 नवंबर 2025 को सहायक अध्यापक के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। चयन प्रक्रिया के बाद भैंसियाछाना ब्लॉक के तीन अभ्यर्थियों को 27 जनवरी 2026 को नियुक्ति दी गई थी इनमें से कुनखेत नवीन के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में भूपेंद्र कुमार, बौड़ा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में अंजना ग्वासीकोटी और बूढ़ाधौर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में प्रियांशु चंद्र शामिल थे। उत्तराखंड राज्य में प्राथमिक शिक्षक पद के लिए उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षा सेवा नियमावली के तहत यूटेट प्रथम और सीटेट प्रथम उत्तीर्ण होना अनिवार्य होता है तीनों अभ्यर्थियों के आवेदन के साथ यूटेट प्रथम वर्ष 2024 के प्रमाण पत्र संलग्न कराए थे और यह प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं जिसके बाद इन शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है।





