
अल्मोड़ा। जिले में एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां 534 टिन अवैध लीसा बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अल्मोड़ा- नैनीताल सीमा पर वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने लीसा तस्करी के खिलाफ यह बड़ी कार्यवाही की है और बड़ी कार्यवाही करते हुए 534 टिन अवैध लीसा बरामद किया है। लीसा मोरनौला से शहर फाटक की ओर आ रहे ट्रक से बरामद किया गया और मौके से आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है तथा वाहन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। सोमवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्यवाही की गई और इस दौरान ट्रक संख्या uk04 सीबी 01569 को रोककर तलाशी ली गई जिससे कि अवैध लीसा बरामद हुआ और उसके बाद आरोपी बलवंत सिंह पुत्र कैलास सिंह निवासी गंगोलीहाट को गिरफ्तार किया गया तथा बरामद लीसा और वाहन धौलादेवी स्थित लीसा डिपो ले जाया गया है।





