
देहरादून| आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रंखला में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड की प्रमुख सामाजिक संस्था उत्तरांचल उत्थान परिषद को नानाजी देशमुख राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया है|
इस पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र दो लाख की राशि एवं अंग वस्त्र परिषद के महामंत्री रामप्रकाश पैन्यूली को संस्था के लिए दिया गया|
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संस्था के महामंत्री रामप्रकाश पैन्यूनी को यह सम्मान प्रदान किया गया| कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल एवं संस्कृति मंत्री की गरिमामय उपस्थिति में उत्तरांचल उत्थान परिषद को ग्राम विकास एवं उत्तराखंड में हो रहे पलायन को रोकने की दिशा में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए इस सम्मान से सम्मानित किया गया|
