अल्मोड़ा:- मां अंबे इंस्टिट्यूट में वार्षिक सांस्कृतिक एवं खेल सप्ताह उत्कर्ष 2026 का हुआ भव्य शुभारंभ

अल्मोड़ा। मां अंबे इंस्टिट्यूट अल्मोड़ा में वार्षिक सांस्कृतिक एवं खेल सप्ताह उत्कर्ष 2026 का भव्य शुभारंभ उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया तथा अपनी सांस्कृतिक एवं खेल प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुंदन लटवाल एवं विशिष्ट अतिथि गंगा बिष्ट रहे। इसके साथ ही अशोक कनवाल ,दीपक शर्मा, गोपाल, मनीष आदि अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मां अंबे इंस्टिट्यूट के चेयरमैन संदीप सिंह यदुवंशी व वाइस चेयरमैन डॉक्टर प्रीति पाल भी उपस्थित रही तथा संस्थान के पदाधिकारी एवं अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियो,संगीत ,नृत्य एवं खेल गतिविधियो आदि का प्रदर्शन किया तथा इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह भी देखने को मिला। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास ,नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्होंने विद्यार्थियों को उत्कर्ष 2026 में पूरे उत्साह के साथ भाग लेने तथा अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित भी किया।

Advertisements

Leave a Reply